ड्राइवर का फोन सुनना पड़ा भारी, बस पलटने से दर्जनों लोग घायल,1 महिला की मौत (pics)
Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2020 04:34 PM
कुरुक्षेत्र के पेहवा मार्ग पर ज्योतिसर गांव में एक बस भयानक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस इंद्री से पेहवा जा रही थी कि अचानक रास्ते में बस पलट गई। बस में काफी सवरियां थी।
कुरुक्षेत्र (रणदीप)- कुरुक्षेत्र के पेहवा मार्ग पर ज्योतिसर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा प्राइवेट बस के पलटने से हुआ। सभी घायलों को इलाज के जयप्रकाश अस्पताल भिजवा दिया गया है, वहीं मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह रखवा दिया गया है। लोगों का कहना है बस ड्राइवर ड्राइविंग दौरान फोन सुन रहा था जिस कारण ये भयानक हादसा हुआ।

वहीं हादसे की सूचना मिलते मौके पर पुलिस पुहंची और क्रेन की सहायता से बस को सीधा करवाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।
बस को पलटता देख इंद्रा कॉलोनी के लोग और राहगीर दौड़ पड़े। बस के शीशे टूट चुके थे। लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल भेजा। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक यात्रियों को निकाला जा चुका था।

Related Story

फतेहाबाद में बाइक सवार की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल, परिजनों ने चालक को पीटा, दोनों पक्षाें के 4...

तेल टैंकर की टक्कर से पलटी गाड़ी, युवक ने मौके पर तोड़ा दम...आरोपी ड्राइवर फरार

बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी ढही, एक दर्जन मजदूर दबे, 7 की मौत

हरियाणा में इन परिवारों को मिलेंगे 1000 किमी फ्री बस यात्रा, बस करना होगा ये काम

पानीपत में JCB का कहर: बुजुर्ग की कुचलकर मौत, ड्राइवर की लापरवाही ने ली जान

Kurukshetra: दुकानदार को देर रात आया पड़ोसी का फोन...सुनते ही उड़े होश, पढ़ें पूरी खबर

चोर पर भारी पड़ गया घर में घुसना, खुद ही फंस गया अपने जाल में... जानिए क्या है पूरा मामला

Haryana News: गोहाना में पलट गई यात्रियों से भरी बस, 20 से 25 यात्री थे सवार, चीख-पुकार से गूंजा...

कुरुक्षेत्र में पेड़ से टकराकर ट्रक में लगी आग, केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, मौत

1 अप्रैल से लागू होंगे ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026, जानें ये होगा बदलाव